UPDATE

6/recent/ticker-posts

h

h

Questions of Scout and Guide - Part One

 




प्रश्न :निम्नलिखित प्रश्नों का आकलन कर उनके उत्तर लिखिए.

 प्र.1 स्काउट गाइड प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य क्या है?

 उत्तर -बालक बालिका का सर्वांगीण विकास यह स्काउट/ गाइड परीक्षण का मूल उद्देश्य है.

प्र.2 स्काउट गाइड का आदर्श वाक्य क्या है?

उत्तर - 'तैयार रहो' यह आदर्श वाक्य है.

प्र.3 राष्ट्रीय ध्वज संविधान द्वारा कब स्वीकार किया गया?

उत्तर- राष्ट्रीय ध्वज संविधान द्वारा 22 जुलाई 1947 को स्वीकार किया गया.

प्र.4 राष्ट्रीय ध्वज पहली बार भारत में कब फहराया गया? उत्तर - भारत में राष्ट्रीय ध्वज 15 अगस्त 1947 को फहराया गया.

प्र.5 विश्व स्काउट/ गाइड ध्वज का त्रिदल कमल चिन्ह क्या दर्शाता है?

उत्तर - त्रिदल कमल चिह्न स्काउट गाइड के तीन प्रतिज्ञाओं को दर्शाता है.

प्र.6 गाइड बालकों को अच्छा नागरिक बनाने के लिए किस प्रकार की शिक्षण योजना है?

 उत्तर: गाइड बालकों को अच्छा नागरिक बनाने के लिए अनौपचारिक शिक्षण योजना है.

प्र.7.  गाइड के प्रशिक्षण का उद्देश्य क्या है?

उत्तर :गाइड के प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है.

प्र.8.  गाइड शिक्षा का मूल आधार क्या है?

उत्तर : गाइड शिक्षा का मूल आधार प्रेम एवं सहानुभूति है.

प्र.9.  गाइड का आदर्श वाक्य क्या है?

 उत्तर : गाइड का आदर्श वाक्य है "तैयार रहो ".

प्र.10.  भारत स्काउट गाइड नामक एसोसिएशन कब बनी?

 उत्तर: भारत स्काउट गाइड नामक एसोसिएशन स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद सन 7 नवंबर 1950 को बनी.

प्र.11.  भारत गाइड नामक मुख्यालय कहां है?

उत्तर :भारत गाइड नामक मुख्यालय नई दिल्ली में है.

प्र.12   गाइड किस की रक्षा करती है?

उत्तर :गाइड अनुशासित और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करती है.

प्र.13  गाइड मन, वचन,कर्म से कैसी होती है?

उत्तर : गाइड मन,वचन,कर्म से शुद्ध होती है.

 प्र.14 गाइड के आदर्श वाक्य का अर्थ क्या है?

 उत्तर : गाइड के आदर्श वाक्य तैयार रहो का अर्थ है-'अपने आप को सेवा हेतु तैयार रखो.'

प्र.15.  गाइड अच्छे सामाजिक जीवन के लिए क्या है?

उत्तर : गाइड अच्छे सामाजिक जीवन के लिए एक आचार संहिता है.

प्र.16.गाइड का चिन्ह किस हाथ से, व  कितनी उंगलियों का बनाते हैं?

उत्तर : गाइड का चिह्न दाएं हाथ की तीन उंगलियों से बनाते हैं.

प्र.17. गाइड हाथ मिलाने के लिए अपना कौन-सा हाथ आगे बढ़ाते हैँ?

उत्तर : गाइड हाथ मिलाने के लिए अपना बायाँ हाथ आगे बढ़ाते हैं.

 प्र.18.  विश्व के सभी स्काउट गाइड का चिन्ह क्या है?

 उत्तर : विष्णु के स्काउट गाइड का चिन्ह त्रिदल कमल है.

प्र.19.   गाइड आंदोलन के जन्मदाता कौन थे?

उत्तर : गाइड के जन्मदाता एक अंग्रेज सैनिक अधिकारी लार्ड रॉबर्ट स्टीफेन्सन  स्मिथ बेडन पावेल है.

प्र.20.    गाइड का झंडा कौन से रंग का होता है?

उत्तर : गाइड का झंडा नीले रंग का होता है.

प्र.21.    गाइड की प्रार्थना की प्रथम पंक्ति क्या है?

उत्तर : गाइड की प्रार्थना की प्रथम पंक्ति है, " दया कर दान भक्ति का हमें परमात्मा देना ".

प्र.22.     झंडा गीत में चक्र क्या कहता है?

उत्तर : झंडा गीत में चक्र कहता है,"प्रतिपल आगे कदम बढ़ेगा."

प्र.23  खोज के चिन्हों के अनुसार इस चिह्न  × का क्या अर्थ है?

उत्तर : खोज के इस चिन्ह का अर्थ है, " इधर न जाँए. "

प्र.24.   अच्छी गांठ की कोई एक विशेषता बताओ?

उत्तर : अच्छी गांठ वह है जो कार्य के अनुकूल हो तथा सुगमता से लग एवं खुल जाए.

प्र.25.  बिना कांटे रस्सी में लोटा फांस  कर पानी निकालने के लिए कौन सी गांठ काम आती है?

उत्तर :बिना कांटे रस्सी में लोटा पास कर पानी निकालने के लिए फिशरमैन नाट (मछुआरा गांठ )काम आती है.

प्र.26.  प्राथमिक चिकित्सा किसे कहते हैं?

उत्तर : दुर्घटना के समय डॉक्टर के आने से पूर्व रोगी को तुरंत दी जाने वाली आवश्यक सहायता को प्राथमिक चिकित्सा कहते हैं.

प्र.27.   प्राथमिक चिकित्सा के लिए आवश्यक कोई दो गुण बताइए?

उत्तर : प्राथमिक चिकित्सा के लिए आवश्यक 2 गुण है: 1.आत्मविश्वास 2.प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी

प्र.28.  आग जलाते समय किस बात का ध्यान रखना आवश्यक है?

उत्तर : आज जलाते समय चूल्हा ऊंचे स्थान पर बनाए जिससे हवा मिलती रहे.

प्र.29.  गाइड को 16 दिशाओं का ज्ञान प्राप्त करने के लिए किस का ज्ञान आवश्यक है?

उत्तर :: गाय को 16 दिशाओं का ज्ञान प्राप्त करने के लिए कम्पास का ज्ञान आवश्यक है.

प्र.30.  गाइड की आयु सीमा क्या है?

उत्तर : गाइड की आयु सीमा 10 से 17 वर्ष है यदि स्कूल में है तो अच्छा वर्ष हो सकती है.

 प्र.31 भारतीय राष्ट्रध्वज में सफेद रंग क्या दर्शाता है?

 उत्तर- भारतीय राष्ट्रध्वज में सफेद रंग पवित्रता, शांति और सत्यपथ को दर्शाता है.

प्र.32 प्रथम विश्व जंबोरी किस जगह पर हुई?

उत्तर -प्रथम विश्व जंबोरी लंदन स्थित ओलंपिया में हुई.

प्र.33 विश्व स्काउट/ गाइड बैज की रीफनॉट किसका प्रतीक है?

उत्तर -विश्व स्काउट/ गाइड बैज की रीफनॉट विश्वबंधुता एवं स्काउट/गाइड बंधुता का प्रतीक है.

प्र 34.मार्च-पास्ट में या जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज कहां होना चाहिए?

उत्तर -मार्च पास्ट में या जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज सबसे आगे होना चाहिए.

प्र.35 स्काउट/ गाइड आंदोलन के जन्मदाता कौन है?

उत्तर - स्काउट गाइड आंदोलन के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल है.

प्र.36:स्काउट/ गाइड किस हाथ से एक दूसरे से हाथ मिलाता है?

 उत्तर- स्काउट/ गाइड बाएं हाथ से एक दूसरे से हाथ मिलाता है.

प्र.37 विश्व स्काउट गाइड ध्वज को कब और कहां मान्यता दी गई?

उत्तर -18वीं जागतिक परिषद लिस्बन में विश्व स्काउट/ गाइड ध्वज को मान्यता दी गई.

 प्र.38 भारतीय राष्ट्र ध्वज के आकार का अनुपात क्या है? उत्तर-भारतीय राष्ट्र ध्वज के आकार का अनुपात 3:2 है.

प्र.39 भारत में स्काउट /गाइड दल की स्थापना कब हुई? उत्तर -भारत में स्काउट /गाइड दल की स्थापना सन 1909 में हुई.

प्र.40 प्रथम हिमालयन रोवर वुडबैज कोर्स कब और कहां आयोजित किया गया था?

उत्तर -प्रथम हिमालयन रोवर वुडबैज कोर्स N. T. C

 पचमढ़ी में 28 मई से 6 जून 1958 तक आयोजित किया गया था.

प्र.41 खोज चिन्हों का प्रयोग किस परिस्थिति में किया जाता है?

उत्तर -जब स्काउट /गाइड पैदल हाइक पर जाता है तब उसे खोज चिन्हों का प्रयोग करना होता है.

प्र 42 राष्ट्रीय ध्वज का हरा रंग किस बात का प्रतीक है? उत्तर -राष्ट्रीय ध्वज का हरा रंग हमारे हरे-भरे कृषि प्रधान राष्ट्र का प्रतीक है.

 प्र 43 स्काउट गाइड सेल्यूट किस साथ से किया जाता है? उत्तर -स्काउट गाइड सेल्यूट बाएं हाथ से किया जाता है.

प्र.44 राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय कौन-सा रंग सदैव ऊपर रहना चाहिए?

उत्तर -राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय केसरिया रंग सदैव ऊपर रहना चाहिए.

Post a Comment

0 Comments